समय के निवेश, पैसे के निवेश से ज्यादा कीमती है
रामू एकऑफिस में विगत 10 साल से काम करता था ,शुरू शुरू में उनका जॉब लगा था तब वो बहुत खुश था ,वेतन सही समय पर मिल जाता था | त्योहारों पर छोटा मोटा उपहार मिलता था ,दिवाली में बोनस | शुरुआत के 5 साल सब कुछ अच्छा चल रहा था | समय के साथ ऑफिस और कंपनी का स्तर में बदलाव आने लगा | जिससे ऑफिस के कई कर्मचारी अपना जॉब छोड़कर दुसरे जगह चले गए | उनके साथ काम करने वाले दोस्तों ने उसे भी अपने साथ जाने के लिए बोले लेकिन रामू ने ये सोच कर मना कर दिया कि एक जगह काम करने से इज्जत और मान सम्मान बढती है | उसे कई बार समझाया गया परन्तु हर बार उनका एक ही जवाब आता था | अब उनके दोस्त भी समझ गये थे कि रामू अब इसी ऑफिस में काम करेगा | समय चलता रहा ,रामू को उस ऑफिस में काम करते हुए अब 10 साल हो गए थे | पहले के 5 साल और बाद के 5 साल में बहुत कुछ बदल गया था | उस ऑफिस में रामू सबसे पुराना कर्मचारी था ,जिस हिसाब से उसका विकास होना था उस हिसाब से नहीं हो पाया था | उनके सभी साथिगण जो ऑफिस छोड़कर दुसरे जगह काम कर रहे थे रामू से बेहतर थे | अब रामू को भी ये एहसास होने लगा कि उन्होंने अपना समय गलत जगह पर निवेश किया है | अब उसके पास पछतावा करने के सिवाय कुछ नहीं बचा था |
निष्कर्ष ( Conclusion)
रामू की कहानी हमें सीखाती है कि लॉयल्टी (वफ़ादारी ) एक गुण है ,लेकिन अगर यही आपकी ग्रोथ (प्रगति) की कीमत पर आ जाये तो यह एक बड़ी भूल बन जाती है | निवेश के दुनिया में "होल्ड" करना तब सही है जब तक "एसेट" बढ़ रहा हो | जैसे ही विकास रुक जाए ,वहां से निकलना ही समझदारी है | याद रखे ,कंपनी आपको आपकी वफ़ादारी के लिए नहीं बल्कि आपके द्वारा पैदा की गयी "वैल्यू" के पैसा देती है | जिस दिन आपकी वैल्यू बढ़ना रुक जायेगा ,उस दिन आपका निवेश डूबना शुरू हो जायेगा |
" समय के निवेश, पैसे के निवेश से ज्यादा कीमती है " ............

April 9, 2026 3:20 PM
SHARE BLOG
0 Comments