सब्जी ,आम और निवेश
सब्जी और आम दोनों से आपको एक बढ़िया जानकारी देना चाहता हूँ ,एक ऐसा example जिससे हम निवेश को अच्छे ढंग से समझेंगे | सब्जी रोज मिलने वाला चीज है जबकि आम साल में एक बार ही आता है | वैसे तो बहुत सारे फल है जिनका अपना मौसम होता है ,आम का बात ही कुछ और है | आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल है और उपयोगी भी है ,आइये सब्जी और आम से समझे निवेश का गुर |
1.रोज की सब्जी :'इनकम का नजरिया (trading /short term)
सब्जी मंडी में रोज मिलती है ,हम रोज उसे खरीदते है ,पकाते है और खा लेते है यह हमारे जीवन की दैनिक जरूरत है ,वैसे ही शेयर बाज़ार में यह "शार्ट टर्म ट्रेडिंग या स्विंग ट्रेडिंग" की तरह है | यहाँ निवेशक रोज या हर हफ्ते बाज़ार से ट्रेडिंग करके छोटा मोटा मुनाफा निकालने की कोशिश करता है ताकि उसका नगदी (cash flow) बनी रहे | सब्जी की तरह ही यहाँ ताजगी का महत्त्व है , यानि बाज़ार में आपको रोज एक्टिव रहना पड़ता है | अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो सौदे ख़राब हो सकते है , जैसे सब्जी होती है |
2.आम का इंतजार :'वेल्थ'बनाने का अवसर ( Value Investing)
आम फलो का राजा है | आम .सब्जी की तरह रोज नहीं मिलता ,आम का अपना मौसम होता है ,इसके लिए हमें सालभर इतजार करना पड़ता है | जब गर्मियों में आम का मौसम आता है, तब उसकी वैल्यू और स्वाद दोनों सबसे ज्यादा होते है | निवेश की दुनिया में आम उन चुनिदा मौको की तरह है जब बाज़ार में बड़ी गिरावट आती है या कोई बेहतरीन सेक्टर उभर रहा होता है | एक समझदार निवेशक उस आम के सीजन ( market Correction) का धैर्य से इंतजार करता है | वह जानता है कि रोज -रोज की भागदौड़ से ज्यादा मुनाफा उसे तब होगा जब वह सही समय पर सही फल (शेयर) को चुनेगा |
3.आचार डालना :फोर्टफोलियो को सहेजना ( Long term Holding )
हम जानते है कि आम का सीजन कुछ दिनों के लिए होता है ,चूँकि आम हर मौसम में नहीं मिलता है इसीलिए हम उसे आचार डालकर कई महीनो या सालो साल के लिए सुरक्षित रख लेते है ,निवेश में इसे "फोर्टफोलियो बिल्डिंग" कहते है | जब आपको सही कीमत और सही समय पर अच्छे शेयर्स ( आम ) मिल जाते है तो उसे तुरंत खाकर (बेचकर) ख़त्म नहीं करना चाहिए ,बल्कि उसे आचार की तरह अपने फोर्ट फोलियो में सहेज लेना चाहिए | यह वह हिस्सा है जो आपको तब भी स्वाद ( return ) देता रहेगा जब बाज़ार में नए अवसर कम होंगे | जैसे आचार जितना पुराना होता है ,उतना ही कीमती और स्वादिष्ट होता जाता है ,वैसे ही आपका निवेश जितना पुराना होगा , कंपाउंडिंग की ताकत उसे उतना ही बड़ा बना देगा |

निष्कर्ष :-

- अगर आप सिर्फ सब्जी (शार्ट टर्म ) के पीछे भागेगे तो आप एक थकाऊ क्रम में फस जायेंगे |
- अगर आप आम ( सही मौके ) का इतजार करना सीख जायेंगे तो आप बाज़ार के उतार - चढ़ाव से डरना बंद कर देंगे
- अगर आपने आचार (लॉन्ग टर्म होल्डिंग) डालना सीख लिया तो आप सच में वेल्थ यानि सम्पति बनाना सीख जायेंगे |
सीख :- जो लोग साल भर सब्र करते है ,वही सबसे मीठे फल ( multibagger Reterns) का स्वाद चखते है |
विशेष बात : यह विचार मुझे तब आया जब मैंने फल से लदे आम पेड़ के नीचे सब्जी वाला को सब्जी बेचते हुए देखा था |

April 12, 2026 9:00 PM
SHARE BLOG
0 Comments