आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया
आज के इस एडवांस morden ज़माने में हर कोई यही चाहता है कि उनके पास हर वो सुख सुविधा हो जो एक आम आदमी के पास नहीं होता | बैंक बैलेंस स्ट्रोंग हो ये कौन नहीं चाहता है | लेकिन क्या चाहने मात्र से ये संभव ? धन कमाना और उसे बचाना दोनों अलग अलग बात है | आज खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ गयी है | आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया!बचपन में हमने इस नाम की फिल्म देखी थी, गोविंदा की कॉमेडी पर हँसे भी थे। लेकिन आज जब महीने की 20 तारीख आते-आते बैंक बैलेंस 'जीरो' की तरफ बढ़ने लगता है, तब समझ आता है कि वो फिल्म नहीं, एक कड़वी हकीकत थी। अगर आप आज की खर्जों की हालत देखकर थोड़ा 'टेंशन' में हैं, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं। आज के दौर का सबसे बड़ा सच यही है— आज के इस लेख में हम बात करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि हम कमाते तो हजारों-लाखों में हैं, पर बचता चवन्नी भी नहीं? और सबसे जरूरी— इस 'अठन्नी-रुपैया' वाले जाल से बाहर कैसे निकलें? आइये इसे कुछ पॉइंट्स से समझते है |
1.समस्या की जड़: आखिर पैसा जा कहाँ रहा है?
पुराने जमाने में दादा-परदादा कहते थे— "जितनी लंबी चादर, उतने पैर पसारो।" लेकिन आज की समस्या यह है कि चादर तो छोटी हो गई है, और हमने पैर के साथ-साथ हाथ भी बाहर फैला दिए हैं!
अ. 'दिखावे' की बीमारी (The Show-off Trap)
आजकल हम अपनी खुशी के लिए नहीं, बल्कि पड़ोसी को जलाने के लिए और सोशल मीडिया post डालकर दुनिया को अपनी अमीरी दिखने के लिए खर्चा कर रहे हैं। जैसे
- उदाहरण: अगर पडोसी ने 65 इंच का TV लिया है, तो हमें 75 इंच का चाहिए, भले ही उसे देखने का टाइम न हो।
- अठन्नी का सच: आमदनी बढ़ी 5%, लेकिन दिखावे का शौक बढ़ गया 50%।
ब. डिजिटल पेमेंट का 'जादू' (The Invisible Money)
पहले जब जेब से नोट निकलता था, तो दर्द होता था। अब बस 'Scan' किया और काम खत्म! मोबाइल से पैसे कटते हैं तो पता ही नहीं चलता कि कब 'रुपैया' खर्च हो गया। वो 'मैसेज' भी तब आता है जब लिमिट खत्म होने वाली होती है।
स. सब्सक्रिप्शन और छोटी किश्तें (EMI का जाल)
डिजिटल दुनिया में आज कई सारे छोटे छोटे subcriptions जैसे ₹99 ,₹199,₹299 की monthly पैकेज में उपलब्ध है जो सुनने में ये 'अठन्नी' जैसे लगते हैं, लेकिन जब महीने के अंत में इनका टोटल होता है, तो ये 'रुपैया' बन जाते हैं। ऊपर से मोबाइल, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की 'नो-कॉस्ट EMI' ने तो हमारी आने वाली 2 साल की सैलरी पहले ही बुक कर ली है।
2. महंगाई और बदलती लाइफस्टाइल
सिर्फ हमारी गलतियाँ नहीं हैं, वक्त भी बदल गया है। जिनका असर हमारे लाइफ स्टाइल पर पदं रहा है
- किराया और ईधन: पेट्रोल और घर का किराया उस रॉकेट की तरह बढ़ रहा है जिसकी लैंडिंग का कोई पता नहीं।
- बाहर का खाना: 'Zomato' और 'Swiggy' ने घर की दाल-रोटी को बोरिंग बना दिया है। "आज खाना बनाने का मन नहीं है" वाला सोच महीने के बजट में कम से कम ₹5000 का ग्राफ जरुर गिरा देता है।
3. इस चक्रव्यूह से निकलने का 'देसी नुस्खा'
'अगर आप भी इस 'अठन्नी-रुपैया' वाली बीमारी से पीड़ित हैं, तो ये 5 कदम आपकी जिंदगी बदल सकते हैं:,यहाँ कुछ स्टेप्स बता रहा हूँ ,जिसे follow करके हम अपनी फिजूल खर्च पर थोडा control कर सकते है
स्टेप 1: 50-30-20 का रूल अपनाओ
यह रूल बड़ा सिंपल है:और बहुत उपयोगी भी है
- 50% (जरूरत): घर का राशन, किराया, बिजली बिल।
- 30% (शौक): घूमना-फिरना, बाहर का खाना, मूवी (इसे कंट्रोल करना सबसे आसान है)।
- 20% (बचत): यह पैसा हाथ लगाने के लिए नहीं है। यह आपके भविष्य का 'रुपैया' है।
स्टेप 2: 'कल खरीदेंगे' वाली आदत
जब भी कुछ बड़ा खरीदने का मन करे ( जिनकी आज में ज्यादा जरूरत तो नही होती ) तो खुद को बोलिए— "इसे 3 दिन बाद खरीदूँगा।" यकीन मानिए, 3 दिन बाद 70% बार आपका मन बदल जाएगा और आप फालतू खर्चे से बच जाएंगे।
स्टेप 3: अपनी 'अठन्नी' को बढ़ाएं (Side Hustle)
आज के दौर में सिर्फ एक नौकरी के भरोसे रहना खतरे से खाली नहीं है। अगर आपका खर्चा 'रुपैया' है, तो अपनी आमदनी को भी 'सवा रुपैया' बनाना होगा।
- ब्लॉगिंग करें, यूट्यूब चैनल शुरू करें, या अपनी किसी स्किल को फ्रीलांसिंग के जरिए बेचें।
- प्रो टिप: उस एक्स्ट्रा कमाई को खर्च मत कीजिए, उसे इन्वेस्ट (Invest) कीजिए।
स्टेप 4: इन्वेस्टर बनो, कंज्यूमर नहीं |
अमीर वो नहीं जो ब्रांडेड कपड़े पहनता है, अमीर वो है जिसके पास 'Assets' (संपत्ति) हैं।अमीरी का नाम सिर्फ दिखावा ही नहीं होता |- ₹2000 के जूते लेने के बजाय, ₹2000 की SIP (Mutual Funds) शुरू करें।
- जूते की कीमत 1 साल में आधी हो जाएगी, लेकिन SIP की वैल्यू बढ़ती रहेगी।
स्टेप 5: बजट का हिसाब 'कॉपी' पर लिखें
डिजिटल जमाना है, पर आज भी हाथ से लिखी हुई बात दिमाग में ज्यादा बैठती है। एक छोटी डायरी रखें और हर छोटा-बड़ा खर्चा लिखें। जब आप देखेंगे कि आपने महीने में ₹3000 सिर्फ 'चाय-सुट्टा' या 'कोल्ड ड्रिंक' पर उड़ा दिए, तो अगली बार खुद ही हाथ रुक जाएगा।
4. मिडिल क्लास का सबसे बड़ा दुश्मन: 'लोग क्या कहेंगे?'
इस 'अठन्नी-रुपैया' वाली समस्या की जड़ में सबसे बड़ा हाथ इसी सोच का है। यही बड़ी मानसिक बीमारी है
- महीनाभर पहले पुराने कपड़े पहनकर शादी में गए तो 'लोग क्या कहेंगे?'
- बड़ी गाड़ी नहीं ली तो 'लोग क्या कहेंगे?
- शादी,बर्थडे सिंपल तरीका से मनाएंगे तो समाज के लोग क्या सोचेंगे |
- बच्चो को सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे तो हमारी स्टेटस कम हो जाएगी |
5. निष्कर्ष: समझदारी ही असली कमाई है
दोस्तों, पैसा कमाना हुनर है, लेकिन पैसे को रोकना और बढ़ाना एक कला (Art) है। "आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया" की स्थिति को बदलना रातों-रात मुमकिन नहीं है, लेकिन अगर आप आज से अपनी एक फिजूलखर्ची भी रोकते हैं, तो वह आपकी जीत है। याद रखिये, जो पैसा आप बचाते हैं, वही असली पैसा आप कमाते हैं।मेरा यह लेख हमारे और आपके बीच के उस इन्सान की कहानी है जिनकी आमदनी कम होती है | मेरा मतलब यह नहीं कि अपनी जरूरतों पर पाबन्दी लगाकर पैसा बचाओ | मैं तो बस इतना कहूँगा कि आज के दौर की महंगाई को कैसे control या कम किया जाए |दोस्तों अगर आपको मेरा यह देसी ज्ञान पसंद आया हो, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जिनकी सैलरी 10 तारीख तक खत्म हो जाती है! नीचे कमेंट करके बताएं कि आपका सबसे फालतू खर्चा कौन सा है?
May 7, 2026 3:08 PM
SHARE BLOG
0 Comments