A Round Financing
A Round Financing क्या है ?
स्टार्टअप की दुनिया में "फंडिंग" एक ऐसा शब्द है जो जितना सुनने में ग्लैमरस लगता है, समझने में उतना ही पेचीदा। अक्सर हम खबरों में पढ़ते हैं— अमुक कंपनी ने 50 करोड़ की सीरीज ए (Series A) फंडिंग उठाई।" लेकिन एक आम इंसान या एक नया एंटरप्रेन्योर अक्सर इस उलझन में रहता है कि आखिर ये 'A Round' या 'Series A' का चक्कर क्या है?
अगर आप भी अपनी कंपनी शुरू करने का सपना देख रहे हैं या स्टार्टअप की दुनिया को समझना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। चलिए, इसे मैं आम भाषा में आपको समझाता हूँ |
अगर आप भी अपनी कंपनी शुरू करने का सपना देख रहे हैं या स्टार्टअप की दुनिया को समझना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। चलिए, इसे मैं आम भाषा में आपको समझाता हूँ |
1. असली कहानी: जब 'जुगाड़' बनता है 'बिजनेस'
जब आप स्टार्टअप शुरू करते हो, तो पहले आप अपने छोटे सेविंग (गुल्लक आदि ) से, घर वालो से या दोस्तों से उधार मांगकर काम शुरू करते हो। बस उसे ही कहते हैं Seed Funding। मतलब आपने अपनी बिज़नेस की बीज बो दी | ये वो दौर है जब आप बस अपना जुगाड़ फिट कर रहे होते हो।लेकिन जब आपका वो जुगाड़ काम कर जाता है, अप एक छोटा सा बिज़नस start देते है ,लोग आपका सामान खरीदने लगते हैं,और आपको लगता है कि— "अब ये काम सिर्फ मेरी गली में नहीं, बल्कि पूरे देश में फैलना चाहिए"—तब आपको चाहिए मोटा पैसा। इसी मोटे पैसे को, जो पहली बार किसी बड़ी कंपनी (Investers) से आता है, उसी को हम कहते हैं A Round Financing या Series A ठीक है |
2. समोसे की दुकान : एक उदाहरण
अब मान लीजिये रामू ने एक 'समोसे' की दुकान खोली। समोसे इतने जबरदस्त हैं कि आसपास के लोग दुकान के सामने लाइन लगा रहे हैं। मतलब समोसा खरीदने वाले बढ़ रहे है | भीड़ देखकर अब रामू के मन में विचार आने लगा कि पूरे शहर में ऐसी 50 दुकानें खोलूँगा।
अब 50 दुकान खोलने के लिए बड़ा पैसा चाहिए चूँकि रामू ने खुद जुगाड़कर दुकान खोला था | रामू के पास उतना पैसा तो है नहीं । अब रामू जाता है एक 'बड़े सेठ' के पास। रामू सेठ को अपना विचार बताता है सेठ दुकान आता है और रामू के समोसे चखता है,दुकान की भीड़ देखता है और कहता है— "देख भाई, समोसे में दम तो है। मैं तुझे 1 करोड़ रुपये दूँगा, लेकिन तेरी दुकान की जो भी कमाई होगी, उसमें 25% हिस्सा मेरा होगा। बस यही जो डील हुई,यही A Round है। अब रामू अकेला मालिक नहीं रहे, सेठ जी भी रामू के पार्टनर बन गए।

3. ये इन्वेस्टर (सेठ जी) देखते क्या हैं?
A Round में पैसा मांगने जाओगे तो इन्वेस्टर आपके चेहरे की चमक नहीं, बल्कि आपके बिजनेस की 'कैपिटल देखेगा,दुकान की हैसियत देखेगा । वो तीन सवाल पूछेगा:
- दुकान चलेगी या दौड़ेगी? (Scalability): क्या ये बिजनेस सिर्फ समोसे तक रहेगा या कल को जलेबी और मिठाई भी बेचेगा?
- टीम में दम है? (Team): क्या आपके कारीगर भाग तो नहीं जाएंगे? क्या आप अकेले सब संभाल लोगे या आपके पास ढंग के लोग हैं?
- माल कितना बिक रहा है? (Traction): ये सबसे जरूरी है। इन्वेस्टर को 'उम्मीद' नहीं, 'आंकड़े' (Data) चाहिए। पिछले 6 महीने में कितनी सेल हुई? कितने नए ग्राहक जुड़े?
4. पैसे का 'अचार' डालना है या 'रॉकेट' बनाना है?
जब सीरीज-ए में रुपये खाते में आते हैं, तो नए फाउंडर की आँखों में चमक आ जाती हैं। लेकिन ये पैसा ऐश करने के लिए नहीं मिलता। ये पैसा तीन जगहों पर आग की तरह झोंका जाता है:
- मार्केटिंग का शोर: फेसबुक, इंस्टाग्राम, टीवी—हर जगह आपका नाम दिखना चाहिए। पैसा यहाँ पानी की तरह बहता है ताकि लोग आपको जान सकें।
- धांसू टीम: अब आप खुद समोसे नहीं तलोगे। आप शहर का सबसे बड़ा शेफ रखोगे, एक मैनेजर रखोगे और एक डिलीवरी बॉय की फौज खड़ी करोगे।
- टेक्नोलॉजी::आपका ऐप ऐसा होना चाहिए कि एक क्लिक पर समोसा घर पहुँच जाए। इस सिस्टम को बनाने में बहुत खर्चा आता है।
5. वैल्यूएशन का खेल: आप करोड़पति कैसे बने?
यहाँ आता है सबसे मजेदार हिस्सा— Valuation।
मान लो आपने अपनी कंपनी का 10% हिस्सा 5 करोड़ में बेचा। तो उस हिसाब से आपकी पूरी कंपनी की वैल्यू हो गई 50 करोड़ !
अब आपके पास भले ही बैंक में खुद के 50 करोड़ न हों, लेकिन समाज में आपकी कंपनी की कीमत 50 करोड़ हो गई। इसे कहते हैं 'पेपर मनी'। आप कागजों पर करोड़पति बन चुके हो। लेकिन याद रखना, अगर अगले साल कंपनी घाटे में गई, तो ये 50 करोड़ कब 5 करोड़ रह जाएंगे, पता भी नहीं चलेगा।

6. सीरीज-ए की 'काली सच्चाई' (The Hard Truth)
देखिये पैसा फ्री में नहीं आता। इसके साथ आती हैं पाबंदिया,जिम्मेदारियां |
- आजादी खत्म: अब आप अपनी मर्जी से छुट्टी नहीं ले सकते। इन्वेस्टर हर महीने पूछेगा— "भाई, मेरा पैसा बढ़ रहा है या डूब रहा है?"
- बोर्ड मीटिंग का डर: अब आपको कोट-पेंट पहनकर मीटिंग में जाना पड़ेगा और अंग्रेजी में प्रेजेंटेशन देनी होगी।
- नौकरी जाने का खतरा: अगर आप कंपनी को ढंग से नहीं चला पाए, तो वही इन्वेस्टर जिसने आपको पैसा दिया था, वो आपको आपकी ही कंपनी से बाहर निकाल सकता है।
7. आपको ये राउंड कब लेना चाहिए?
अगर आप अपनी दुकान की कमाई से खुश हो और आपको किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं, तो फंडिंग के चक्कर में मत पड़ो। लेकिन अगर आपको लगता है कि मेरा भी बिज़नेस Branded हो और आप चाहते हो कि आपका ब्रांड हर घर में हो, तो Series A ही वो रास्ता है।

जब आपका छोटा सा स्टार्टअप (जैसे वो समोसे की दुकान) पहली बार किसी बड़े निवेशक का दिल जीतता है, तो नज़ारा कुछ ऐसा ही होता है!"
निष्कर्ष: यह सिर्फ शुरुआत है!
निष्कर्ष: यह सिर्फ शुरुआत है!
A Round Financing कोई मंजिल नहीं है, बल्कि यह तो उस लंबी रेस का पहला मोड़ है। यहाँ से स्टार्टअप एक 'कंपनी' बनना शुरू होता है। इसके बाद कई सीरीज-आती रहेंगी, लेकिन जो मजा और जो रिस्क इस 'ए' राउंड में है, वो कहीं नहीं।
अगर आपके पास एक ऐसा आईडिया है जो दुनिया बदल सकता है और आपके पास दिखाने के लिए थोड़े-बहुत नतीजे हैं, तो मैं कहूँगा कि जाओ और अपना A Round ढूंढो। बस याद रखना— पैसा इन्वेस्टर का है, लेकिन पसीना आपका होगा!

April 25, 2026 1:03 PM
SHARE BLOG
0 Comments